Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जमीनी विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुआ में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर टांगी (कुल्हाड़ी) के पिछले हिस्से से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला लालती देवी और उनके पड़ोसियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई।

चेहरे और नाक पर किया वार

आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने टांगी के पिछले हिस्से से महिला के चेहरे और नाक पर जोरदार प्रहार किया। हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के बाद परिजन घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की नाक की हड्डी टूटने की आशंका है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष पहले से ही जमीन कब्जाने के लिए धमकी दे रहा था।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।