― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, 50 सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार

जौनपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, 50 सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार

जौनपुर में अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का खुलासा

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा गांव में गुरुवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 50 घरेलू गैस सिलेंडर तथा गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर गठित पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना मिली थी कि स्वर्गीय चंद्रेश सिंह के आम के बाग में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है।

टीम पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

सूचना पर पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, योगेंद्र यादव तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग फरार हो गए।

मौके से 50 सिलेंडर बरामद

मौके पर खड़ी दो मैजिक वाहनों के पास भारी मात्रा में इंडेन कंपनी के घरेलू गैस सिलेंडर मिले। जांच में पाया गया कि रिफिलिंग यंत्र के माध्यम से एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस चोरी कर भरी जा रही थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान:

  • प्रवीण उर्फ साधू निवासी इटौरी बाजार, थाना सरायख्वाजा
  • सत्येंद्र कुमार निवासी गोधना, थाना लाइन बाजार

पूछताछ में दोनों ने गैस कटिंग और रिफिलिंग के अवैध कारोबार की बात स्वीकार की।

कई सिलेंडरों में गैस कम मिली

तौल कराने पर अधिकांश सिलेंडरों में एक से दस किलोग्राम तक गैस कम पाई गई।

मुकदमा दर्ज

पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर माल और वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Share Now...