जौनपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
जौनपुर में महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह खुझी मोड़ स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र पर सम्पन्न हुआ।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सामाजिक कार्यों की दी जानकारी
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाओं को शासन-प्रशासन का सहयोग मिलना चाहिए ताकि भविष्य में और बड़े स्तर पर कार्य हो सके।
स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा स्वरोजगार से जोड़ने को समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
प्रतिभागियों को मिला सम्मान
समापन अवसर पर प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने प्रतिभागी महिलाओं और बच्चियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के विजेता
कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में:
- बेस्ट मेकअप – रीता
- बेस्ट हेयर कट – नेहा निषाद व श्रेया सोनकर
- हेयर डू – आंचल
- बेस्ट स्किन – नेहा भारती
- एडवांस श्रेणी – प्रीति यादव
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामसूरत मौर्या, सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह सहित ट्रस्ट परिवार के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



