Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरVaranasi: उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा को ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’, BHU में...

Varanasi: उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा को ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’, BHU में हुआ सम्मान समारोह

वाराणसी। सामाजिक संस्था ‘खुशी की उड़ान’ के छठवें स्थापना दिवस पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में युवा गायिका विदुषी वर्मा को ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस स्थित सेमिनार कॉम्प्लेक्स में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विदुषी वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से की, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली।

मूल रूप से जौनपुर की निवासी विदुषी वर्मा को उनकी प्रतिभा के लिए संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सीसीआरटी द्वारा छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में अध्ययनरत हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।