Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेज बारिश में गिरी गोकुल घाट की जर्जर दीवार, टला बड़ा हादसा

तेज बारिश में गिरी गोकुल घाट की जर्जर दीवार, टला बड़ा हादसा

जर्जर दीवार की मरम्मत और घाट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग

जौनपुर। पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर रविवार शाम तेज बारिश के दौरान घाट की एक दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के समय घाट पर किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घाट की दीवार काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार की स्थिति और कमजोर होने की बात कही जा रही है। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई।

आयोजन के दौरान खतरे की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोकुल घाट पर समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि यदि दीवार आयोजन के दौरान गिरती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से घाट की जर्जर दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही घाट की अन्य संरचनाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचाव किया जा सके।