― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Flash 30s

पूर्व विधायक नदीम जावेद को पुलिस ने किया नजरबंद

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के पूर्व विधायक नदीम जावेद को आज कोतवाली पुलिस ने उन्हें के निवास स्थान पर नजर बंद कर दिया है। बुधवार तड़के शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा चौकी सहयोगी जवानों के साथ पूर्व विधायक नदीम जावेद के निवास स्थान सुक्खीपुर पहुंच गए और उन्हें उन्हीं के आवास पर नजर बंद कर दिया। अनुमान लगाया जाता है कि पूर्व विधायक लखनऊ में होने वाले विधानसभा के घेराव में शामिल न हो सके इसलिए उन्हें नजर बंद किया गया है। एक तरह से यह कह दिया जाए कि विधायक को उन्हीं के घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास पर बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अचानक इस तरह की कार्रवाई से पूरे नगर में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।

मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप गैंगस्टर एक्ट में वांछित गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने बाइक तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है, घटना मंगलवार देर शाम की है।

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैरकडीह गांव निवासी वर्तमान पता कोतवाली क्षेत्र का नटौली गांव निवासी 28वर्षीय नौशाद पुत्र युनूस के साथ पुलिस का निजामपुर गांव में मुठभेड़ हो गया। बताया जाता है कि बाइक पर नौशाद अपने साथी के साथ जा रहा था। पुलिस के रोकने पर फायरिंग शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नौशाद के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी। वहीं साथी अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय-शाहगंज स्टेशन के बीच राजापुर गांव के पास मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी 65वर्षीय जैतू राजभर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मंगलवार की शाम वह घर से निकला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात्रि राजापुर गांव के पास किसी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटनास्थल दो थानों की सीमा होने से शाहगंज और खेतासराय की पुलिस पहुंची। घंटों बाद शव की पहचान हुई। शाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही पूरी की।

Share Now...