Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में डीएम ने खुद हटवाया सड़क पर गिरा पेड़, श्रमिक को...

जौनपुर में डीएम ने खुद हटवाया सड़क पर गिरा पेड़, श्रमिक को किया सम्मानित

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील मड़ियाहूं के ग्राम पुरेलाल में सई नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना का त्वरित संज्ञान लिया।

निरीक्षण के दौरान जब वह गोपालापुर मार्ग से गुजर रहे थे, तब पता चला कि तेज आंधी के कारण एक वृक्ष सड़क के बीचों-बीच गिर गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और जाम की स्थिति बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत अपने साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों, कार्मिकों और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया। इसके बाद मार्ग पुनः चालू हो गया और आवागमन सुगम हो सका।

इस दौरान मार्ग को साफ कराने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक स्थानीय श्रमिक को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कठिन कार्य को जनसहभागिता और सामूहिक प्रयास से आसानी से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें और मानवता की भावना से कार्य करें।