जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला कारागार परिसर में श्रीश्री रविशंकर महराज द्वारा गठित ’आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के जौनपुर इकाई द्वारा जिला कारागार जौनपुर में 15 से 21 दिसम्बर 2024 तक एक सप्ताह के योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर के प्रथम दिवस पर योग प्रशिक्षण सतीश सेट्ठी द्वारा बन्दियों को कनिष्ठ प्राणयाम व भस्त्रिका प्राणायाम कराया गया। उनके सहयोग में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अखिलेश चतुर्वेदी, अनुप सिंह एवं वालिंटियर संदीप चौधरी उपस्थित रहें। बन्दियों को श्वास के महत्व के बारें में बताया गया। बन्दियों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ योग शिविर में प्रतिभाग किया, साथ ही जेल अधीक्षक डा.विनय कुमार ने भी स्वयं योग किया। संस्था से आये प्रशिक्षक ने बन्दियों को योग के महत्व को गहनता से बताया। इस अवसर पर प्र.कारापाल/उप कारापाल धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, उप कारापाल सुषमा शुक्ला, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना, हेड जेल वार्डर लालजीत यादव व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार ने संस्था से आये प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
बन्दियों में बांटा गया ऊनी वस्त्र

जौनपुर। 15दिसम्बर को अंकिचन फाउंडेशन जौनपुर के अध्यक्ष डॉ.अमरनाथ पाण्डेय एवं प्रमुख सहयोगी सपना अग्रहरी, राजा अग्रहरी, श्रद्धा श्रीवास्तव एवं रेनू द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों को शीत ऋतु से बचाव हेतु ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया।



