Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरबारिश से धान की फसल को राहत, शहर से गांव तक जलभराव...

बारिश से धान की फसल को राहत, शहर से गांव तक जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

तीन दिन और बारिश के आसार, कई इलाकों में आवागमन प्रभावित

जौनपुर। सावन के अंतिम दिनों से शुरू हुई बारिश भादो में भी जारी है। मानसून की सक्रियता के चलते सोमवार को जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। लगातार बारिश से जहां धान की फसल को राहत मिली है, वहीं पर्याप्त जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुई तेज बारिश के बाद नगर के कई प्रमुख मार्गों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कालीकुत्ती, मखदूमशाह अढ़न, ईशापुर, खासनपुर, ताइतला और रुहट्टा सहित कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सामने भी पानी जमा हो गया।

नालियों की सफाई को लेकर लोगों में नाराजगी

लाइनबाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मोहल्लेवासियों के अनुसार कई स्थानों पर नालियां ठीक से नहीं बनी हैं। जहां नालियां हैं, वहां भी कचरा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से कूड़ा उठाने और नालियों की नियमित सफाई होने पर जलभराव और गंदगी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लगातार बारिश के बीच जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।