Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए...

Jaunpur Dhara News : हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए पिता ने दर्ज कराया वाद

  • बीमा का लाभ पाने की लालच में बिना सूचना कर दिया अन्तिम संस्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। विवाहिता के बीमा के पैसे हड़पने के लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए चोरी छिपे उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। यह आरोप लगाते हुए विवाहिता के पिता ने जनपद न्यायालय में ससुरालियों के खिलाफ वाद दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र उपाध्याय निवासी मुस्तफाबाद बक्सा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि उनकी बेटी बबिता की शादी 29 मई 2014 को नीरज, निवासी ब्ादलापुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बबिता को पति और ससुराल वालों की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्हें एक लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसे लड़की पक्ष के परिजन दे नहीं पा रहें थे। इसी बीच प्रताड़ित की जा रही बबिता की सेहत बिगड़ने लगी और उसने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही। आरोप है यह भी लगा कि ससुराल वालों ने एक साजिश के तहत बबिता के गहनों को बेचकर लोन लेकर उसके नाम से फ्लैट बुक कराया और उसके नाम से ही बीमा करवाया। सभी आरोपितों ने फ्लैट के लोन की किस्तें न चुकाने और बीमा की रकम हड़पने के उद्देश्य से 22 सितम्बर को बबिता की हत्या कर दी। आरोप है कि साक्ष्य छिपाने के लिए बिना परिवार को सूचित किए बबिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस घटना के बाद जब सुरेश चंद्र ने मुख्यमंत्री, एसपी और डीएम को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने थाना बदलापुर से रिपोर्ट तलब करते हुए 29 अक्टूबर को अगली सुनवाई निर्धारित की है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।