Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सास-ससुर व पति सहित छह के खिलाफ दहेज...

Jaunpur Dhara News : सास-ससुर व पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। गौरा गजेन्द्रपुर गांव निवासी विवाहिता के आरोप पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, जेठ, जेठानी और ननद के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता को मारने पीटने, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शमा& के आदेश पर शनिवार को थाने में पंजीकृत किया गया।

गांव निवासी विवाहिता सरोज सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को प्राथ&ना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका विवाह लगभग तीन माह पूर्व सनी सोनकर के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक सब सामान्य ढंग से चल रहा था। उसके बाद उस पर मायके से दहेज में बाइक और दो लाख रुपए मंगवाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। मना कर देने पर पति, सास गामा देवी, ससुर विद्यासागर, जेठ अनिल, जेठानी हीरावती तथा ननद शांती उसे मारने पीटने लगे। यह भी आरोप है कि शराब के नशे में जेठ ने उसके साथ दुराचार भी किया। जिसकी शिकायत परिवार वालों से करने पर गत 10सितंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।