Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सांसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Jaunpur Dhara News : सांसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर द्वारा सांसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 25 अगस्त को शगुन मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिया सरोज सांसद मछलीशहर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तूफानी सरोज विधायक केराकत उपस्थित रहें। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह रिंकू अध्यक्ष सहकार भारती/उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मनीष देव ‘मंगल’ अध्यक्ष दुर्गा पूजा महासमिति/ जिला मंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डॉ.अवधनाथ पाल पूर्व जिला अध्यक्ष सपा, डॉ.सरफराज चेयरमैन प्रतिनिधि जाफराबाद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान व स्वागत गान से हुआ। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का बैज लगाकर, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि प्रिया सरोज ने अपने उद्बोधन में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा, महिला शिक्षा व सम्मान पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि द्वारा भविष्य में व्यापार मंडल व नगर पंचायत को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि तूफानी सरोज, जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह िंरकू व जिला मंत्री मनीष देव ‘मंगल’ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अंशिका जायसवाल, साहिब बानो, चंदन साहू, अंकुर सिंह, रविकांत मौर्य, पूनम यादव, ऋतुराज पाल, अंकुर गौतम, आकाश जायसवाल, पंकज आदि प्रतिभाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न सरकारी पदों पर चयन के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।कार्यक्रम में डॉ.आर.के.त्रिपाठी, श्यामकन्हैया साहू, संजय साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, सर्वेश अग्रहरि, नवीन साहू बब्लू, राजकुमार सेठ, संदीप जायसवाल, टीटू जायसवाल, आमोद गुप्ता, कमलेश, सभापति, मोहम्मद मारूफ, इस्लाम अंसारी, अकील अहमद, जितेंद्र जायसवाल एवं नगर के सभी व्यापारी एवं संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।