Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : समाजवादी पार्टी की टोपी तो लाल है जो...

Jaunpur Dhara News : समाजवादी पार्टी की टोपी तो लाल है जो क्रांति का देवतक है : लाल बिहारी यादव

  • विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष ने गोबरा गांव पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार की शाम लगभग पांच बजे सपा नेता नीरज पहलवान के चाचा राम अजोर के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व पर शोक स्ांवेदना प्रकट करने पहुंचे विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने शोक संवेदना प्रकट कर परिवार को सांत्वना देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के बातो को बताई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोगो की भाषा बड़बोले पन की हमेशा से रही है। लोकसभा चुनाव में जनता को वोट देना था। चुनाव हुआ ही नहीं तब तक ये लोग चार सौ पार होने लगे और नतीजा आप लोगों के सामने है, फिर अभी वोट देना है। जनता को और ये लोग दसों पार होने लगे इन्हे जनता पर विश्वास है ही नहीं है। अपने एवीएम पर विश्वास है की दसों सीट पर गड़बड़ी करवा सकते है और हम समाजवादी लोगों को जनता पर विश्वास है और जनता हमारे साथ है। इसलिए हम लोग चुनाव जीतेंगे। समाजवादी पार्टी की टोपी तो लाल है जो क्रांति का देवतक है और उनका लिवास ही लाल है तो क्या उनके अंदर मान लिया जाय की सब काला है। मुख्यमंत्री को ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नही करना चाहिए जिससे यह साबित होता है कि वे कम पढ़े लिखे लोग है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पढ़े लिखे है, वह किसी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग नही करते है। उसको ध्यान देते है। मुख्यमंत्री के पद पर है उन्हे अपनी गरिमा के अनुरूप अपने आचरण, व्यहार करना चाहिए और शब्दो का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर लाल यादव, विवेक शर्मा, अजय यादव, योगेश यादव, अभय शर्मा समेत परिवार के लोग मौजूद रहे। नीरज पहलवान ने मौजूद सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।