― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news :  सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में

Jaunpur Dhara news :  सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र.एवं उ.प्र.फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 18 अगस्त तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में किया जा रहा है। जौनपुर के सब-जूनियर बालिका फुटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 08 अगस्त को प्रातः 10बजे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 09 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से डी.एल.डब्लू.इण्टर कालेज, वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सब-जूनियर बालिका फुटबाल के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2011 से 31.12.2012 के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड साथ लेकर अवश्य आयें।

Share Now...