Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सड़क हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक...

Jaunpur Dhara News : सड़क हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

ट्रक से टक्कर के बाद टायर के नीचे आने हुई घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास एक सड़क दुर्घटना में टटिहरा गांव के निवासी धर्मेंद्र यादव (30) की मौत हो गई। वह जिला अस्पताल में पैथलाजी विभाग में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर संविदा पर कार्यरत था। घटना बुधवार सुबह लगभग 8 बजे की है, जब धर्मेंद्र घर से बस पकड़कर मछलीशहर पहुंचा। सड़क पार करते समय बगल से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और ट्रक के टायर के नीचे आ गए। टायर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज कृष्णानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस बुलवाया और उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि धर्मेंद्र का विवाह लगभग छह साल पहले हरदुआ निवासी पूजा से हुआ था। उनके दो छोटे बेटे रिसभ (4 वर्ष) और बेबो (2 वर्ष) हैं। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई महेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं।