― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : संविदाकर्मियों ने हाकिंस कूकर फैक्ट्री में शोषण को...

Jaunpur Dhara News : संविदाकर्मियों ने हाकिंस कूकर फैक्ट्री में शोषण को लेकर किया हंगामा

  • वेतन न देने व घूस लेकर भर्ती कराने का लगा आरोप

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित हाकिंस कुकर लिमिटेड फैक्ट्री में मंगलवार को संविदाकर्मियों ने फैक्ट्री प्रबन्धन द्वारा शोषण किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए फैक्ट्री के अन्दर ही धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। फैक्ट्री प्रबन्धन द्वारा संविदाकर्मियों का शोषण किए जाने, व 6 महीने की भर्ती में घूस लेने व फैक्ट्री के अंदर प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने एवं भर्ती वर्कर की करने के बाद काम कैन्टीन में कराए जाने से आक्रोशित होकर हाकिंस कुकर लिमिटेड फैक्ट्री के अन्दर ही जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। संविदाकर्मी विपिन, कपिल, शुभम यादव, राजेश यादव, अरुण कुमार, मनीष, सुंदर, विशाल, विवेक पाल, अनुज पाल, फूलचंद, अमित, धीरज, अंकित व अभिषेक सहित सैकड़ो मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए। फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों का शोषण फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। फैक्ट्री में परेशान कर रहे, संविदा कर्मचारियों का वेतन समय पर न आने के कारण व संविदा कर्मियों ने आरोप भी लगाया कि प्रदर्शन करने पर मजदूरों को कैंटीन में लंच करने के लिए नहीं दिया गया और ना ही उन्हें बाहर जाने दिया जा रहा है। फैक्ट्री में कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन की सूचना सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद मिश्रा ने मजदूरों को समझ कर शांत कराया और उनकी समस्याओं को शांतिपूर्वक वार्ताकार उचित निराकरण करने का भरोसा दिया। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी इन संविदाकर्मियों से बात करने सामने नहीं आया, जिस पर फैक्ट्री के संविदा कर्मियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त रहा।

Share Now...