जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के मातापुर मोहल्ले में राजेश पटेल के बड़े भाई कमलेश पटेल का देहांत 05 अक्टूबर को हो गया था। समाज में फैली कुरीति तेरहवीं भोज का बहिष्कार करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर को राजेश पटेल ने स्व.कमलेश पटेल की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें समाज के अनेकों गणमान्य सज्जनों ने उपस्थित होकर कमलेश पटेल के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में अरविन्द सिंह पटेल जिलाध्यक्ष सरदार सेना, डॉ.चंद्रेश पटेल, दीपक कुमार पटेल, ईद शिवमुरत, डॉ.कृष्ण कुमार मिश्र, राजेश कुमार, लव कुश पटेल, हेमंत कुमार आदि लोगों ने इस कुप्रथा पर प्रकाश डालते हुए तेरहवीं भोज न करने और ना खाने की बात कही। श्रद्धाजंलि सभा में मनीष पटेल, राकेश यादव, अंकित सिंह, राकेश पटेल, मनोज पटेल, सुरज पटेल, जावेद अन्सारी, राजेश पटेल, कौशल पटेल, दिवाकर पटेल, राकेश पटेल के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : शोक सभा का आयोजन कर तेरहवीं भोज का किया बहिष्कार


