जौनपुर धारा,खुटहन। गांव में दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत के बीच लिखा पढ़ी के साथ विवाह विच्छेद हो जाने के बाद भी पति के द्वारा फोन से पत्नी को धमकाने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। विवाह विच्छेद के बाद शेखपुर सुतौली गांव में अपने पिता कृपाशंकर के साथ रह रही पूजा विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व बक्सा के बेलहटा गांव निवासी गोपी विश्वकर्मा के पुत्र सतलोकी के साथ हुआ था। आपस में दोनों की अनबन के चलते डेढ़ माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में दोनों ने स्वेच्छा से विवाह विच्छेद कर लिया। तब से वह मायका में रह रही है। आरोप लगाया कि गत 31अगस्त को सतलोकी उसकी मोबाइल पर फोन कर उसे गालियां देते हुए उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दिए। उसकी मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : विवाह विच्छेद के बाद पत्नी को धमकाने के आरोप में केस



