Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में आवारा पशुओं का आतंक, सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा

जौनपुर शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने से समस्या गंभीर होती जा रही है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विनोद शुक्ल हत्याकांंड में आरोपित मां व एक...

Jaunpur Dhara News : विनोद शुक्ल हत्याकांंड में आरोपित मां व एक अन्य भाई गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के खरगापुर खोइरी गांव में बीते 26 सितंबर की रात भूमि विवाद को लेकर 47वर्षीय विनोद शुक्ल की हत्या के मामले में फरार मां व एक अन्य भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से नामजद कुल 14आरोपितों में से पुलिस अब तक दस को पकड़ चुकी है। बाकी चार की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह की टीम ने सुराग के आधार पर अन्य भाई मनोज शुक्ल व मां धरमशीला शुक्ला को शुक्रवार को भैंसहां तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व रविवार को पुलिस ने मियांचक तिराहा के पास से मृत विनोद शुक्ल के पिता कैलाश शुक्ल, भाई प्रमोद व संदीप सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया वांछित शेष चार आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गत 26सितंबर की शाम भूमि विवाद को लेकर माता-पिता, भाइयों व अन्य स्वजन मिलकर विनोद शुक्ल को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर कमरे में बंद करने के बाद ताला लगाकर भाग गए थे। विनोद शुक्ल की पत्नी सुमन शुक्ल ने मुंबई में अपने भाई नीलेश को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घायल विनोद शुक्ल को की सीएचसी बरसठी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।