Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वर्ड फर्स्ट एड डे पर कैडेटों ने निकाली...

Jaunpur Dhara News : वर्ड फर्स्ट एड डे पर कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, खुटहन। ग्राम विकास इण्टर कालेज में शनिवार को वर्ड फर्स्ट एड डे  दिवस पर एनसीसी के कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। जिसे हरी झंडी दिखाकर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने रवाना किया। कैडेटों ने हाथों में जागरुकता लिखी तख्तियां और बैनर लेकर नारा लगाते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। रैली का समापन कालेज प्रांगण में एक सभा कर किया गया। जिसे संबोधित करते हुए एनसीसी के कैप्टन डॉ.सुनील कांत तिवारी ने कहा कि जानकारी के अभाव और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था साथ न होने से आज दुर्घटनाओं में तमाम लोगों का जीवन समाप्त हो जा रहा है। जिसे रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर लोगों को प्राथमिक उपचार दिवस पर विभिन्न समारोह आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। एहतियातन घर, स्कूल, ऑफिस, वाहन आदि में सभी को फर्स्ट एड बाक्स जरूर रखना चाहिए। दुर्घटना की हालत में इसका उपयोग कर किसी की जान बचाई जा सकती है।इस मौके पर नीरज यादव, रामजीत यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।