Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  लोक जनसेवा फाउण्डेशन ने किया श्रद्धांजलि सभा का...

Jaunpur Dhara News :  लोक जनसेवा फाउण्डेशन ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारियों में सदल्लीपुर स्थित वृद्धाश्रम में संस्था के हर्ष वर्मा के दादा स्व.डॉ.राम प्रसाद वर्मा (होमियोपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक) तथा पूर्व हिन्दू युवावाहिनी अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष स्व.विशाल अग्रहरी ‘रुद्राक्ष’ की पूर्णतिथि पर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के सभी वृद्धों को भोजन कराया गया, साथ ही उनका कुशल क्षेम पूछा गया। इस अवसर पर लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अक्षय कुमार (अमित), उपाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद, महामंत्री राजा अग्रहरी, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, आकाश वर्मा, शिव सेना के मंडल अध्यक्ष राय साहब, राम नवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरी, डॉ.राज कुमार वर्मा, पूनम वर्मा सहित आदि उपस्थित रहीं।