Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : लायन्स क्लब ने 30टीबी मरीजों को लिया गोद

Jaunpur Dhara News : लायन्स क्लब ने 30टीबी मरीजों को लिया गोद

  • वितरित किया पौष्टिक आहार, नियमित दवा लेने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन अभियान के क्रम में भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला परिसर में लायन्स क्लब ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए सोमवार को 30टीबी मरीजों को गोद लिया और पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों, प्रोटीन पाउडर, चना, गुड़, सूजी, मूंगफली, सत्तू और स्वच्छता हेतु नहाने व कपड़ा धोने का साबुन आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी। संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए बताया कि टीबी से ग्रसित होने पर मरीजों की सेहत बिगड़ जाती है। जिससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी करंजाकला प्रा स्व.केन्द्र डॉ.आनन्द प्रकाश ने इलाज करा रहे टीबी के मरीजों को नियमित दवा लेने और पौष्टिक भोजन लेने का आह्वान किया। उन्होंने रोगियों को बताया कि रोज सुबह हल्का-हल्का व्यायाम करें, खाने में फाइबर वाली चीजें जैसे हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, सोयाबीन ज्यादा से ज्यादा लें। खाने के तुरन्त बाद लेटें नहीं बल्कि थोड़ा टहलें। ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में टीबी की दवा बंद नहीं करनी है। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से कहा कि समय-समय पर अपना चेकअप और निरंतर दवाओं का सेवन भी साथ करते रहे। सही देखभाल और उचित ट्रीटमेंट से हम इसे जड़ से भी समाप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संतोष जायसवाल, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, प्रमोद यादव, रितेश गुप्ता, डॉ.रत्नेश मिश्रा, डॉ.मोहम्मद ख़ालिद, एलटी धीरज देव मिश्रा, रविकान्त, गौरव, अमित मौर्य कुन्दन कुमार आदि उपस्थित रहे।