― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : लापता मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में...

Jaunpur Dhara News : लापता मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची लापता होने के 19घंटे बाद घर से 250मीटर दूर धान के खेत से पुलिस ने शव को बरामद किया। परिजनों ने मासूम की हत्या का आरोप लगाया था। विदित हो कि मुरादपुर कोटिला गांव निवासी अंकित खरवार की लगभग तीन वर्षीय बच्ची राधा खरवार बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दिया और खोजबीन करने लगे। शुक्रवार की दोपहर मासूम राधा का शव पुलिस ने धान के खेत में बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पड़ोस की आशा सिंह पत्नी रविन्द्र सिंह के घर से एक फिरौती मांग पत्र प्राप्त हुआ था। जिस पर उक्त महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस ने फिरौती पत्र में लिखे गए कुछ शब्दों को आरोपित महिला से लिखवाया। आरोपित महिला द्वारा लिखे गए शब्द और फिरौती पत्र के शब्द मिलान करने पर एक समान पाया गया। पुलिस ने आरोपित महिला के पास से एक रस्सी व मृतका के पहने हुए चूडी, सफेद धातु की पायल बरामद किया है।पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Share Now...