Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : लाइन अनुरक्षण हेतु सामग्री उपलब्ध कराने के लिए...

Jaunpur Dhara News : लाइन अनुरक्षण हेतु सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सौंपा

विद्युत समाग्री की व्यवस्था न होने के कारण में उत्पन्न हो रही बाधा अनुरक्षण कार्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन शाखा जौनपुर ने पूर्वांचल कार्यकारिणी के निर्देश पर गुरूवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम व द्वितीय को लाइन अनुरक्षण कार्यों हेतु सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।  विद्युत प्रबंधन ने अनुरूप 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक अनुरक्षण माह मनाने का निर्देश दिया गया है, जिसके तहत ट्रांसफार्मर का मेंटिनेंस, जर्जर तारों व क्षतिग्रस खंभों को बदलने, अर्थिंग, गार्डिंग, ब्रेकर मरम्मत इत्यादि कार्यों को किये जाने का निर्देशित है। परंतु धरातल पर उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक विद्युत समाग्री यथा पोल, तार, केबिल, ट्रांसफार्मर ऑयल, लग, फ्यूज सेट, स्टे-सेट, एलटी रोड इत्यादि सामग्रियां जूनियर इंजीनियर/प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को प्रबंधन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण उक्त योजना की वास्तविक प्रगति प्रभावित हो रहा है एवं अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उक्त अवसर जूनियर इंजिनीयर संघ के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।