Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : राष्ट्रीय पुरस्तक मेंले में कई हुए समानित

Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय पुरस्तक मेंले में कई हुए समानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। साहित्यिक पत्रिका एवं चर्चित सामाजिक संस्था रेवांत के तत्वावधान में बलरामपुर गार्डेन, लखनऊ में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच पर ‘रेवांत साहित्य गौरव सम्मान’ तथा ‘एक शाम कविता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्य गौरव पुरस्कार पाने वालों में विशेष रूप से रतन कुमार श्रीवास्तव ‘रतन’, नरेंद्र भूषण, डॉक्टर कौशल किशोर, डॉक्टर इरशाद राही, प्रो.चंद्रेश्वर, डॉ.सुधा मिश्रा, हरिमोहन बाजपेई, निर्भय कुमार गुप्ता का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अनिल मिश्र ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र भूषण रहे। संचालन राजेश मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में पत्रिका की संपादक डॉ.अनिता श्रीवास्तव द्वारा आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।