जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत चौरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यालय में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों को दवा पिलाई गयी। जानकारी के अनुसार चौरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार कनौजिया द्वारा विद्यालय पर पहुँच छोटे-छोटे बच्चों को दवा पिलाई गयी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, डेहरी प्राथमिक विद्यालय, चौरा प्राथमिक विद्यालय, मां गायत्री बालिक विद्यालय अकबरपुर पर पहुँच निरीक्षण जाँच पड़ताल कर गहनता से पूछताछ किये, और इन्होंने बताया कि एक साल से दो साल तक के बच्चों को अल्मेण्डाजोल आधी गोली एवं दो साल के उपर तक के बच्चे को चार सौ एमजी की एक गोली खिलाएंगे और साथ ही प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के सभी जगहों पर आशा और आंगनवाड़ी व और टीचर भी प्रशिक्षित किए गए थे, और सभी विद्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थय शिक्षा अधिकारी गुंजन कुमार, चीफ फार्मासिस्ट सुनील कुमार सिंह, समेत आशा आंगनबाड़ी व विद्यालय के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को पिलाई गई दवा



