जौनपुर धारा, जौनपुर। रबीउल अव्वल का महीना आते ही आख़िरी नबी हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गलियों, मोहल्लों, चट्टी चौराहों पर बड़ी अक़ीदत व मोहब्बत के साथ जलसा ए सीरतुन्नबी सल्लाहु अलैहि वसल्लम व जुलूस ए मदहे सहाबा रज़ि.का आयोजन बहुत धूम धाम से किया जाता है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला डढ़ीयाना टोला का ऐतिहासिक ईद मिलादुन्नबी व जुलूस मदहे सहाबा की शुरुआत रहमानिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में किया गया। जिसकी शुरुआत बाद नमाज़ ए असर हज़रत मौलाना वामिक ने तिलावत ए क़ुरआन से किया और नात हाफ़िज़ एहसान खैराबादी ने पेश किया। जलसे को खेताब करते हुए मु़फ्ती अब्दुर्रहमान क़ासमी ने विस्तार से सीरत पर प्रकाश डाला। उसके बाद शाही जामा मस्जिद से बाद नमाज़ ए ईशा शाहनवाज़ मंज़ूर अध्यक्ष रहमानिया सीरत कमेटी ने जुलूस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जलसा क़ौमी यकजहती को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि हमारा जनपद हमेशा से एकता की मिसाल पेश करते चला आ रहा है यहां सर्व धर्म व समुदाय के लोग मिल जुलकर रहते हैं यही जौनपुर की पहचान है। डॉ.सरफ़राज़ खान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत जफराबाद ने कहा कि आज ऐसे आयोजनों की ज़रूरत है जिससे भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को बल मिलता हो। इसके अतरिक्त मज़हर आसिफ़, इरशाद अनवर खान, अरशद क़ुरैशी, शौकत अली मुन्ना राजा, सद्दाम हुसैन एडवोकेट, नियाज़ तहिर शेखू एडवोकेट, इंजीनियर क़ासिम मुस्तफ़ा ने भी जलसे को संबोधित किया। प्रोग्राम का संचालन अजवद क़ासमी ने किया। अंत में रहमानिया सीरत कमेटी के महासचिव अशफ़ाक़ मंसूरी ने आये हुए समस्त अतिथियों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर साजिद अली गल्लू, शाहनवाज अहमद, वसीम कुरेशी, फज्जू भाई, इश्तियाक कुरैशी पप्पू, अजीज़ खान, मोहम्मद चांद, सैफ़ुद्दीन सिद्दीक़ी, पप्पू भाई, मोतीलाल यादव, अलमास अहमद सिद्दीक़ी, सभासद मनीष देव मंगल, डॉ.मोहम्मद चांद बागवान, सभासद अबुज़र शेख़, असद खान मुन्ना, ताजिर खान, मेराज खान, शोबी ताज क़ादरी, सलीमुल्लाह खान चुन्ना, मोहम्मद जमाल, रिजवान चांद, शाहबाज खान, नदीम खान, अकील खान, तौक़ीर क़ुरैशी, एडवोकेट नदीम कुरैशी समेत आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : रहमानिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी सम्पन्न



