जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक ने अपने गांव के ही एक महिला को मुकदमा नही उठाने पर मारने-पीटने की धमकी दिया। जिससे महिला काफी डर गयी, तथा पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऊक्त गांव निवासी एक महिला को गांव के प्रेमचन्द्र निषाद पुत्र सरन निषाद ने दो वर्ष पूर्व छेड़खानी किया था। उस मामले में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में प्रेमचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी जेल से जमानत करवाकर घर आया। उसके बाद वह मुंबई चला गया। वहाँ से कुछ दिन पूर्व प्रेमचंद्र घर आया और महिला को गाली-गलौज देते हुए मुकदमा उठाने की धमकी देने लगा। महिला ने जब विरोध किया तब आरोपी मारने-पीटने की धमकी देने लगा। महिला ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : युवक ने मुकदमा नही उठाने पर महिला को दी धमकी


