Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मुंगराबादशाहपुर बस स्टैंड की आधी जमीन पर थाने...

Jaunpur Dhara News : मुंगराबादशाहपुर बस स्टैंड की आधी जमीन पर थाने का कब्जा, बस संचालन में परेशानी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय रोडवेज डिपो परिसर की आधी जमीन पर मुंगरा थाने का कब्जा है। यहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन जबरन खड़ा कर दिया जा रहा है। परिसर में शव रखकर पीएम ले जाने के पूर्व पूरी प्रक्रिया भी होती है। ऐसे में बसें भी परिसर में न आकर बाहर सड़क से निकल जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि विरोध करने पर पुलिस वर्दी की धौंस दिखाती है। डिपो से रोजाना 23बसें विभिन्न मार्गों पर चलती हैं और इससे तीन हजार यात्री यात्रा करते हैं। विभाग को इससे करीब तीन लाख रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्री परेशान हो रहे हैं। पड़ताल में यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं दिखी। महिला शौचालय है लेकिन उसमें ताला बंद रहता है। पेयजल के लिए मुकम्मल इंतजाम भी नहीं है। यहां पर न अनाउंसमेंट और न ही पूछताछ कक्ष की व्यवस्था है। जिस पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन जबरन खड़ा दिया जा रहा है।जो कबाड़ में तब्दील हो गया है। इसके अलावा ऑटो व अन्य निजी वाहन पुलिस की शय पर यहां खड़ा कर दिया जा रहा है। परिसर में साफ-सफाई न होने से यहां झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में रोडवेज बसें भी परिसर के अंदर न आकर चौराहे से सीधे निकल जाती है। परिसर की आधी जमीन पर थाने का कब्जा है। इस संबंध में थाना प्रभारी सहित संबंधित उच्च अधिकारियों समस्या के बारे में कई बार पत्र लिखा गया है। परिसर की आधी जमीन पर थाने का कब्जा है। जिससे बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है।