Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : महिला से मारपीट में पुलिस ने किया मुकदमा...

Jaunpur Dhara News : महिला से मारपीट में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियापुर गांव निवासी गुड़िया गौतम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के भास्कर भूषण पुत्र स्व.राम दवर अपने साथियों के साथ हमारे 50वर्षो से खेत की जुताई बुवाई वाली जमीन को कब्जा करने की कोशिश करने लगे। जिसका विरोध किया गया तो हम सभी को खेत जोतने से मना करने लगे तो हमको भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। इस दौरान उनकी सास रोकने गई तो उन्हे भी जमकर मारा गया। पुलिस भाष्कर भूषण पुत्र स्व.रामदवर सहित उनके साथियों पर 115(2),352,351(2) धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गुड़िया ने लिखित एप्लिकेशन में बताया कि मेरे पेट मे बच्चा है और जब से वह लोग मार पीट किये तक से पेट मे दर्द हो रहा है। हालांकि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।