Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : महिला ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Jaunpur Dhara News : महिला ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रिजवी खां पुत्र के अपने दबंग साथियों के साथ अपनी ही मां और भाई को पीट कर मकान पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़ित पक्ष का यह आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर लिया, लेकिन न्याय देने के बजाय महिला पर ही रौब झाड़ रही है। सूत्र बताते है कि रिजवी खाँ का मोहल्ले की महिला सुल्ताना बेगम पत्नी स्व.सरवर एहसान का बड़ा बेटा मनचाही शादी करके काफी दिनों से घर से बाहर रहा है। 24 जुलाई की सुबह लगभग 9:30बजे वह कुछ दबंग साथियों के साथ आकर अपनी मां सुल्तान और भाई शाहिल 18वर्ष को पीट दिया। महिला जैसे कोतवाली पहुंची पुलिस ने घायल नाबालिक लड़के को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया और उसकी मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई। आरोप है कि पुत्र और उसके साथियों द्वारा मकान में कब्जा करने व मां और बेटे को गंदी-गंदी गालियां देकर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहें थें। महिला ने जब इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से किया तो वह उल्टे ही उसे पर बरस पड़े। महिला ने इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक के यहां दिए गए प्रार्थना पत्र में न्याय की गुहार लगाई है।