जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में दिन में 11बजे संस्कृत रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी जनों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके विषय में विचार व्यक्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सर्वप्रथम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की जिसे उनके नाम पर वाल्मीकि रामायण कहा जाता है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर पूर्व मंत्री राम यादव पूर्व एमएलसी ललन प्रसाद यादव पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि जब रत्नाकर ने नारद मुनि से अपने पाप कर्मों के परिणाम के बारे में जाना, तो उनके मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ। उन्होंने कठोर तपस्या की और भगवान श्रीराम के नाम का जाप करते हुए ज्ञान प्राप्त किया। गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, रुखसार अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव, राजेंद्र यादव टाइगर सहित आदि ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर गुलाब यादव रीठी, डॉ.शबनम नाज़, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, डॉ.शिवजीत यादव, अजय मौर्य, अशोक यादव नायक, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, पंडित जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, सुनील बासुदेव यादव, अरविन्द सोनकर, अभय दुबे, अमजद अली, दीना यादव, सैय्यद आरिफ मोहम्मद सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : महर्षि बाल्मीकि का जीवन तपस्या और ज्ञान का प्रतीक : राकेश मौर्य



