Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भैंस सहित चार पशुओं व पिकप छोड़ कर...

Jaunpur Dhara News : भैंस सहित चार पशुओं व पिकप छोड़ कर भागे संदिग्ध

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास मंगलवार की सुबह पिकप सहित चार पशुओ को छोड़ कर संदिग्ध भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप सहित सभी पशुओं को कब्जे में ले लिया।

ऊक्त गांव के पास मंगलवार को एक पिकप वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही थी। उसका पिछला पहिया निकल गया। पिकप असंतुलित होकर हाइवे पर एक तरफ जाकर रुक गयी। संयोगवश पिकप पलटी नही। पिकप सवार लोग एक दूसरी वाहन को बुलवाकर पिकप खिंच कर ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे। उसी समय स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर वे सभी पिकप व उसमें लदी एक भैंस, दो पड़िया व एक पड़वा छोड़कर भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस आकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। वैसे लोगों को शक है कि शायद ये लोग पशु तस्कर या पशु चोर हो सकते हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही मामला खुलेगा।

  • Jaunpur Dhara News : पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त विवेक सिंह पुत्र रामजीत निवासी ग्राम देवरिया थाना बदलापुर को गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित मुकदमा मे न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष भेजा गया।