Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई

Jaunpur Dhara News : भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई

नगर व ग्रामीण इलाकों के पूजा समितियों को किया गया सम्मानित

दुर्गा पूजा महासमिति की देख रेख में हुआ विसर्जन

विसर्जन यात्रा में नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र में शनिवार को नवरात्रि के अंतिम दिन नगर व गांव के विभन्ना स्थानों सहित अंचलभर के दुर्गा प्रतिमा व जोत-जंवारा का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा र्की  शोभायात्रा निकाली गई, मां के भक्तगण भाव-विभोर होकर लौटें। नगर व ग्रामीण इलाकों से मां दुर्गा की शोभायात्रा नगर गांव भ्रमण कराते हुए प्रतिमा का उकनी स्थित विसर्जन स्थल तालाब में विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से ही शुरू हो गया था। गांव नगर के विभिन्न वार्डों से मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली गई। महिलाएं सिर पर जोत-जंवारा लेकर कतारबद्ध चल रही थी। भक्त मां का जसगान करते हुए झूमते हुए चल रहे थे। शरीर के विभिन्ना अंगों में सांग-बाना लेने वाले भक्त भी आकर्षण के केंद्र रहे। गांव नगर के प्रमुख पथ से होते हुए विसर्जन शोभायात्रा विसर्जन स्थल तक पहुंची। जहां आरती पूजा के बाद दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।तालाबों में विसर्जन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इस दौरान तालाब के चारो ओर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही। मां दुर्गा की विदाई देखने के लिए गांव की सडक़ों पर श्रद्घालु उमड़ पड़े थे। जोत-जंवारा का विसर्जन अष्टमी हवन के बाद कर दिया गया। वहीं दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा नवरात्रि महोत्सव को मनाने एवं सकुशल संपन्न कराने और प्रोत्साहित करने के लिए नगर व ग्रामीण इलाकों के दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नवरात्र महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मछलीशहर सीओ गिरेंद्र सिंह, मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष पाठक पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहें और दुर्गा पूजा महासमिति के सानिध्य में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।