जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में शनिवार की शाम प्रतीक की अध्यक्षता में सौहार्द बन्धुत्व मंच को लीड कर रहे साथियों के साथ बैठक कर संवैधानिक मूल्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बंधुता मंच को लीड करने वाले साथी डॉ.हरेंद्र, सविता, अनिता, चंदा, िंरकू, मिडिया साथी अरविन्द, पुनम व समावेश साथी संतोष संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस बाबत नीरा आर्या ने बताया कि देश के नागरिकों के लिए बन्धुत्व का अर्थ है। एक दूसरे के प्रति भाईचारे की भावनाओ का विकास करने के साथ ही एक दूसरे के गरिमा का ध्यान रखना एक दूसरे का सम्मान करना और जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद करना है। उन्होंने कहा कि बन्धुता हमारे देश काr एकता और अखंडता को बरकरार रखने वाला एक प्रमुख मूल्य है। संतोष पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र और समानता को एक दूसरे पर आश्रित एक दूसरे से जुड़ा हुआ मूल्य है। बंधुता मंच ने संविधान के मूल्यों को व्यापक दायरे में पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur Dhara News : बैठक कर संवैधानिक मूल्यों को लेकर हुई चर्चा


