Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बसन्त विद्यापीठ ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Jaunpur Dhara News : बसन्त विद्यापीठ ने हासिल किया स्वर्ण पदक

जौनपुर धारा, सिकरारा। बालक-बालिका प्रतियोगिता अंडर 19 की बालिकाओं का फाइनल मैच क्षेत्र के बसन्त विद्यापीठ इण्टर कॉलेज ककोहिया की चार छात्राओं ने मंगलवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अयोध्या में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बालक-बालिका प्रतियोगिता अंडर19 की बालिकाओं का फाइनल मैच वाराणसी और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। वाराणसी मंडल की टीम 10 अंकों से विजई हुई। उक्त इंटर कॉलेज की चार छात्राओं सृष्टि यादव, खुशी विश्वकर्मा, दीक्षा प्रजापति व आयुषी प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीतकर सफलता का इतिहास रचा है। प्रबंधक ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता से विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का गौरव प्रदेश स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त खेल संसाधनों के अभाव में भी प्रदेश स्तर पर मंडल का नेतृत्व गांव की बेटियों ने किया यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रदेश स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र की होनहार प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रेमचंद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, निखिल सिंह, इन्द्र प्रकाश तिवारी, जयनाथ यादव, वरिष्ठ लिपिक ऋषभ यादव, मोनिका गुप्ता, शिवानी सिंह, संगीता सिंह, कमलेश यादव, शिव बहादुर यादव, विजय यादव, विनय दुबे, आदि ने बधाई दी है।