जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुं.बादशाहपुर पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली। फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाटसएप्प आदि के माध्यम से लडकियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक, इन्स्टाग्राम आईडी बनाकर लोगो को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्तो को पुलिस ने गुरुवार गिरफ्तार मिली गया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टग्राम आदि पर फर्जी आईडी व नाम के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले शातिर बदमाश मुगराबादशाहपुर जंघई रोड पर ब्लाक के पास एक लाल रंग की कार्र ेंळन्न्300 जिसका नम्बर उव् 19 ँव् 5023 लिखा हुआ खडा है। जिसमे चार पाँच लडके हैं और मोबाइल चला रहे हैं। जो पुलिस वालो को देखकर सकपकाने लगे। जिसमें रिशान्त मिश्रा पुत्र बिरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम पतईया थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष, वेद प्रकाश पाण्डेय पुत्र फूलचन्द पाण्डेय निवासी ग्राम अरका फतेहपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 30 वर्ष, विशेष जायसवाल पुत्र रजनीश जायसवाल निवासी ग्राम देवरी थाना हलिया जनपद मीरजापुर उम्र करीब 18 वर्ष, सौरभ यादव पुत्र सुरेश चन्द्र यादव नि.बाघम्बरी गद्दी दारागंज थाना जार्ज टाउन जनपद प्रयागराज उम्र करीब 30 वर्ष, प्रिंस तिवारी पुत्र स्व.भरतलाल तिवारी निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष, लाइवा अंसारी पुत्री सन्नी अंसारी नि.राजेन्द्र नगर नयापुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद मीरजापुर उम्र करीब 21वर्ष से कडाई से पूंछा गया तो, उन्होंने बताया कि रुपये कमाने के उद्देश्य से राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ आदि जगहो से फर्जी सिम प्राप्त कर लेते है। उक्त फर्जी आईडी पर लडकियो के नाम का इस्तेमाल करके फेसबुक इस्टाग्राम आनलाइन सुन्दर सुन्दर लड़कियो की अश्लील व प्राइवेट फोटो को चुराकर फेक आईडी बनायी जाती है तथा नवयुवको को अपने जाल में फँसाकर ठगी करने के लिये फेक फेसबुक, इन्स्टाग्राम आईडी पर लडकियों की अश्लील प्राइवेट फोटो पोस्ट की जाती है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : फर्जी नाम व फोटो इस्तेमाल कर ठगी करने वाले शातिर गिरफ्तार


