जौनपुर धारा, जौनपुर। सोनार नरहरी सेना व जौनपुर सर्राफा एसोएशन के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर गोली मारने वाले एक अन्य अपराधी के गिरफ्तारी की मांग किया। बताया जाता है कि सर्राफा व्यापारी विक्रांत सेठ कोयलारी बाजार से 9 अक्टूबर को अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर सोनार नरहरी सेना व जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने प्रदर्शन करने का आवाहन किया था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ व संगठन के बीच अपनी बात रखने व समय देने को कहा। इसी को लेकर सोमवार को दोनों संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए अपने बातों को विस्तार से रखा और मांग किया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व सुरक्षा मुहैया कराई जाय। उक्त अवसर पर सराफा एसोसिशन के जिला अध्यक्ष अमर जौहरी व सोनार नहरी सेना के जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा एडवोकेट, शुभ सेठ, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अविरल एडवोकेट, दिलीप सेठ मण्डल अध्यक्ष, सतीश सेठ, शुभम सेठ सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : फरार अपराधी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


