जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत अखईपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर टैबलेट व लाउडस्पीकर लेकर चंपत हो गये। वहीं विद्यालय में रोज की भाँति जब प्रधानाध्यापिका उषा सिंह विद्यालय में गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश की तो दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें चोरी होने का अंदेशा हुआ, और साथ ही अंदर जाकर देखा तो मेज व आलमारी पर रखा सब समान रख तितर बितर पड़ा मिला। टैबलेट व लाउडस्पीकर गायब था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची 112पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी। कोतवाली क्षेत्र में आये दिन कही न कही चोरियां देखने को मिल ही रह है। जिसके कारण चोरों पर पुलिस नकेल कसने में विफल नजर आ रही हैं। इसलिए चोरों का हौसला और बढ़ता जा रहा है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना



