Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रभात फेरी निकालकर हर घर झंडा तिरंगा मनाया...

Jaunpur Dhara News : प्रभात फेरी निकालकर हर घर झंडा तिरंगा मनाया कार्यक्रम

जौनपुर धारा,जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनक कुमारी इण्टर कॉलेज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष की उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ’वर्तमान भारत क्रांतिकारियों के सपनों के अनुकूल है कि नहीं तथा क्विज का विषय काकोरी ट्रेन एक्शन रहा। इस प्रतियोगिता में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की आयुषी सिंह कक्षा 12 प्रथम, अबू हमजा कक्षा 12द्वितीय तथा विश्वेश सिंह कक्षा 12तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अदिति तिवारी कक्षा 11 प्रथम ,आयुषी सिंह कक्षा 12 द्वितीय एवं पीहू यादव कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज निगोह, जौनपुर के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षक, लिपिक कर्मचारी व छात्र एवं छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर हर घर झंडा तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया और रैली निकाली भी निकाली गई। इसके साथ ही आरएस इण्टर कालेज ककरही और मथुरा प्रसाद इन्टर कालेज भाऊपुर के छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गयी।