Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पेंशनर्स की मांगो पर सरकार  की उदसीनता पर...

Jaunpur Dhara News : पेंशनर्स की मांगो पर सरकार  की उदसीनता पर बैठक मे आक्रोश

जौनपुर धारा,जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स पर जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सीबी सिंह ने प्रदेश स्तर पर बारह सत्रीय मांग पर प्रदेश के वित्त मन्त्री सुरेश खन्ना से हुई। वार्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि पेंशनर्स के पेंशन राशिकरण की धनराशि की वसूली पन्द्रह बर्ष तक की जाती है।जिसके विरूद्ध काफी पेंशनर्स उच्चन्यायालय एवं ट्रिब्यूनल मे रिटयाचिका दाखिल किए है। जिसमें सभी को स्थगन आदेश प्राप्त हुआ है, जिसके अनुपालन मे वित्त विभाग के निर्देशानुसार निदेशक कोषागार के स्तर से अग्रिम आदेश तक वसूली स्थगित कर दिया गया। वित्तमंत्री से संगठन के शिष्टमंडल ने पन्द्रह बर्ष तक की वसूली को घटाकर दस बर्ष करने की मांग करते हुए तथ्यात्मक रूप औचित्य सहित धन्यवाद अवगत कराया गया। अन्यथा वडी संख्या मे इससे सम्बन्धित उच्च न्यायालय में रिटयाचिकाये सरकार के विरूद्ध दाखिल होगी। जिसके लिए सरकार उत्तरदायी होगी। बैठक में संगठन के जनपदीय अधिवेशन पर अगली बैठक मे विचार करने पर भी विचार किया गया। बैठक मे अन्य वक्ताओ ने पेंशन राशिकरण की वसूली पन्द्रह वर्ष के स्थान पर दस वर्ष करने सहित सभी बारह सत्रीय मांग की लम्बे समय से सरकार के स्तर पर लम्बित रहने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र पूर्ण न होने पर आन्दोलन का संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक को मुख्यरूप से संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राकेशकुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कंचन सिंह, ओंकार मिश्र, राम केश यादव, कृपाशंकर उपाध्याय, मंजूरानीराय, रमाशंकर निषाद, नन्दलाल सरोज, शेषनाथ सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शमशीर हसन, बिक्रमाजीत यादव, एस.डी.यादव, महेन्द्र नाथ पाठक, हीरालाल पाण्डेय, कालिका प्रसाद यादव, लालजी शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मन्त्री राजबली यादव ने किया।