Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news : पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे के पैर...

Jaunpur Dhara news : पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार को पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे के पैर में लगी गोली, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर, कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 09स्स्, एक मोबाईल, एक मोटरसाइकिल व 15 सौ रुपया नगद बरामद हुआ।

Jaunpur Dhara news : पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी संतोष पाठक क्षेत्र में गौरीशंकर धाम पर जाने वाले कावड़ियो की सुरक्षा के दृष्टिगत सुजानगंज के करीब मुंगराबादशाहपुर रोड पर वाहनो को रोक कर चेक कर रहे थे और बड़े वाहनों को मुंगराबादशाहपुर की तरफ भेजा जा रहा था कि उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से सुजानगंज की तरफ से आ रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु रुके नही भागने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त टीम द्वारा बदमाशो का पीछा करते हुए जैसे ही रामपुर मोड़ पटेल नगर रोड के पास पहुंचे तो नीलगायों का झुण्ड देखकर उक्त बदमाश अचानक ब्रेक लगाये तो बदमाश जमीन पर मय गाड़ी सहित गिर गये। टीम द्वारा उक्त बदमाशों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो एक बदमाश जान से मारने की नियत से पुलिस वालो के ऊपर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया जो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी तो वह घायल तथा दूसरा बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया। घायल/पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पूछा गया तो अरविन्द बिन्द पुत्र राम नरायण बिन्द निवासी देनवा दुबौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र 37 वर्ष बताया। उक्त अभियुक्त द्वारा थाना खुटहन , बक्सा, बदलापुर, सुजानगंज में कई लूट की घटनाओं को अपने साथी के साथ अंजाम दिया गया था। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस कुछ बताने में परहेज कर रही है।