Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पाक कला प्रतियोगिता में बिंदू देवी ने जिले...

Jaunpur Dhara News : पाक कला प्रतियोगिता में बिंदू देवी ने जिले में पाया पहला स्थान

बीएसए ने नकद और साड़ी देकर किया पुरस्कृत

जौनपुर धारा, केराकत। जनपद स्तरीय रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता में केराकत ब्लाक की बिंदू देवी ने प्रथम पुरस्कार जीता है। बिंदू देवी के पूरे जिले में प्रथम आने से ब्लॉक भर के रसोईयों और प्रधानाध्यापकों में ख़ुशी है। बिन्दू देवी केराकत ब्लॉक क्षेत्र के तरियारी गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य रसोईयां हैं। उनके प्रथम आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने 25 सौ रूपये नकद सहित एक साड़ी पुरस्कार दिया। बिन्दू देवी को तरियारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव सहित बेसिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री सुशील सिंह आदि ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर स्थित डायट परिसर में गुरुवार को जनपद स्तरीय रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित जिले के अनेक अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे थे।