― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का...

Jaunpur Dhara News : पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुक्खीपुर में दलित किशोरी को छेड़खानी का विरोध करने पर छत से फेंक कर हत्या का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पुलिस ने पांच सवर्ण जाति के लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी मोहल्ले की एक दलित वर्ग की किशोरी 20 सितंबर रात्रि लगभग 8:00बजे कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी। उसी समय अम्बुज मौर्य के दूसरे तल पर चल रहे जिम संचालक ने उसे यह कहकर बुलाया की उससे कुछ बात करना है। किशोरी उसकी बात में आकर दूसरे तल पर चली गई। वहां बैठे रहे कुछ और लोगों ने उससे छेड़खानी किया और अश्लील हरकत करने लगे।किशोरी ने इसका विरोध किया और पुलिस में सूचना देने की जब बात कही तो सभी ने मिलकर दूसरे तल से जान से मारने की नीयत से जमीन पर फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर सभी वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग किशोरी को उपचार के लिए बीएचयू ले गए जहां अभी भी वह किशोरी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। घटना की जानकारी जैसे ही चौकी प्रभारी शंकर मंडी कंचन पांडे को हुई उन्होंने इस बात की जानकारी शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा को दिया।शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा लगातार दलित वर्ग की किशोरी के परिजन से तहरीर मांग रहे थे। मंगलवार देर रात्रि में जैसे ही तहरीर मिली पुलिस ने गंभीर धाराओं में जिम संचालक सत्यम कुमार सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी कुसरना थाना केराकत हाल पता राजा साहब का पोखरा पहटिया थाना लाइन बाजार और उनके भाई सौरभ सिंह साथी आनंद सिंह जिगर सिंह और आलोक प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना क्षेत्र अधिकारी नगर देवेश कुमार सिंह को दे दी गई है।

Share Now...