Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पहले हेलमेट फिर बाई की चाभी कार्यक्रम का...

Jaunpur Dhara News : पहले हेलमेट फिर बाई की चाभी कार्यक्रम का अयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने यातायात जागरूकता के तहत निःशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में वाजिदपुर तिराहा पर किया गया। संस्था अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेसीआई संस्था का कार्य सराहनीय है। संस्था समाज को नशा उन्मूलन तथा यातायात सुरक्षा जैसे अन्य महत्त्वपूर्ण विषय पर जागरूक करने का काम करती है। विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक जी.डी.शुक्ला ने कहा कि संस्था द्वारा निःशुल्क हेलमेट बांटने का मतलब हेलमेट की आवश्यकता को बताना है। सज्जन नागरिकों को पहले हेलमेट लेने के बाद ही अपनी गाड़ी की चाभी उठानी चाहिए, जेसीआई संस्था ने 29जरूरतमंदों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, संजय गुप्ता, डॉ.संदीप पाण्डेय, सप्ताह चेयरमैन अंजनी प्रजापति, को-चैयरमैन ताहिर कादरी सोनू, हफिज शाह, प्रदीप सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहें।