Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  पहलवानों ने की जोर आजमाइश

Jaunpur Dhara News :  पहलवानों ने की जोर आजमाइश

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली गोदाम बाजार पर जीवित्पुत्रिका के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता शाम को हुई। जिसमें जनपद के अलग-अलग हिस्सों के पहलवानो ने अपना दम खम दिखाया। प्रतियोगिता की शुरुआत वर्तमान प्रधान कमलेश सरोज और पूर्व प्रधान विपुल सिंह हैप्पी ने पहलवानों का हाथ मिला कर करवाया। धीरज यादव विशुनपुर बसवत ने गोरख पहलवान रामपुरनद्दी को, मोहित पहलवान बसवत ने राजू सिकरारा को, साहिल भुइली ने रोहित गड़वारेबीर को, गोलू गड़वारेबीर ने लालू बहरीपुर को, काजू नई बाजार ने मनोज रामपुर को, अमन गोबरा ने विशाल नारायणपुर को, गौतम गोबरा ने इन्दल नई बाजार को, अंशु भदेवरा ने आदित्य नई बाजार को, विष्णु चौकियां ने छोटू गोबरा को, करिया भुइली ने सचिन पिलखुवा को, आसमान दिखाया। कई पहलवानो की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंधेरा होने की वजह से कुश्ती समाप्त कर दी गई। रेफरी की भूमिका में सुभाष पहलवान दिनेश रहे। इस अवसर पर चंदन पहलवान, अजय कुमार शर्मा, दिनेश सिंह, मार्शल सिंह, मुन्ना चौरसिया, सतीश कुमार, दीपक मौर्या, विकास सिंह, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहें।