― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  नाग पंचामी के अवसर पर साष्टांग दंडवत का...

Jaunpur Dhara News :  नाग पंचामी के अवसर पर साष्टांग दंडवत का हुआ आयोजन

  • हनुमान घाट से निकलकर बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में हुआ संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रावण मास में नागपंचमी के अवसर पर बोलबम दण्डवत संघ जौनपुर द्वारा हनुमानघाट से जल लेकर मोहल्ला आजमगंज स्थित जोगेश्वरनाथ मंदिर तक ‘‘साष्टांग दंडवत यात्रा’’ में शिवभक्तों के सेवार्थ हेतु बाबा बारीनाथ मठ के महंत ब्रम्हलीन योगी देवनाथ महाराज द्वारा स्थापित ‘देवनाथपुरम गोवर्धनधाम गौशाला ट्रस्ट’ जौनपुर मण्डल के गुरुभाई/बहनो द्वारा नवाब युसूफ रोड चौराहा पर जलपान का स्टॉल लगाकर शिव भक्तों का स्वागत किया। नाग पंचमी के पावन पर्व पर बोल बम दंडवत संघ द्वारा साष्टांग दंडवत कार्यक्रम का आयोजन हनुमान घाट पर किया गया जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने आदि गंगा गोमती के पावन जल से आचमन कर साष्टांग दंडवत करते हुए चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नवाब युसूफ रोड, से होते हुए बड़ी मस्जिद आलमगंज स्थित बाबा जागेश्वर नाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर सावन माह की इस कठिन प्रक्रिया को अपना कर बाबा भोलेनाथ को आदि गंगा गोमती के पावन जल से स्नान कराया। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चे काफी उत्साहित होकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उत्सुक दिखे जलाभिषेक कार्यक्रम सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद, कोतवाली प्रभारी सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविदेवनाथ, विष्णु गौड, राकेश पाठक, ध्रुव कुशवाहा, कमलेश मिश्र, दिनकर जोगी, राहुल पाठक, नीरज शाह, शशि साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share Now...