जौनपुर धारा, बदलापुर। ब्लॉक के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय का सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने माल्यार्पण एवं बुके देखकर स्वागत किया। विदित हो कि बीते दिन शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न योजनाओं की गति को तीव्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी के अनुमोदन से बदलापुर समेत जनपद के 18खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया था। जिसमें बदलापुर के नए खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय को बनाया गया। जिसके उपरांत सोमवार को नवागत बीईओ का प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने माल्यार्पण एवं बुके देखकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जौनपुर अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, एआरपी राज भारत मिश्रा, प्रधानाध्यापक रवीन्द्र प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara news : नवागत बीईओ का प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने किया स्वागत


