Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान

Jaunpur Dhara News : धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भादी पल्थी रोड पर जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने सोमवार को युवक पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात जमीनी विवाद के मामले को लेकर कुछ कार सवार अज्ञात दबंग किस्म के लोग एक घर के बाहर हंगामा करते हुए युवक को पकड़ लिया जिसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे तो दबंग कार में सवार होकर वहां से गाली गलौज देते हुए फरार हो गए। दबंगों द्वारा मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।