जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास गुरुवार की रात को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक 12वर्षीय किशोर तथा 35वर्षीय युवक घायल हो गये। हौज ग्राम निवासी सुनील कुमार 35वर्ष पुत्र स्व.भरत राज तथा सतीश कुमार 12वर्ष पुत्र अभिषेक कुमार गुरुवार की रात को कुछ सामान लेने के लिए सिरकोनी बाजार गए थे। वहां से सामान लेकर अपने घर आ रहे थे।सिरकोनी टोल टैक्स 100मीटर आगे बनारस की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।जिसमें सुनील और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।उसी समय पुलिस मौके पर पहुंंच गयी। उसने घायलों को एंबुलेंस से सिरकोनी सीएससी भेजवाया। जहां बेहतर उपचार के लिए दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें घायलो में सतीश की हालत गंभीर होने के कारण परिजन निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Jaunpur Dhara News : दो बाइकों की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

Next article

